रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी में हिल व्यू अस्पताल के पास असामाजिक तत्वों ने बाउंड्री तोड़ दी है। चिकित्सकों के अनुसार, कॉलोनी में दो से तीन जगहों पर चहारदीवारी तोड़ी गई है। दो-तीन अन्य जगहों पर बाउंड्री निर्माण का काम नहीं होने दिया जा रहा है। इससे कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि पिछले सात दिनों में कॉलोनी के दो घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिम्स प्रबंधन की ओर से डॉक्टर्स कॉलोनी की सुरक्षा के लिए बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है। अभी भी कई हिस्सों में निर्माण कार्य जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, कुछ जगहों पर बाउंड्री टूटने और कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य बाधित होने के कारण कॉलोनी के कई हिस्से असुरक्षित हैं। इन ज...