Ranchi News: रिम्स ट्रामा सेंटर से मोबाइल की चोरी में एक पकड़ाया
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड देवी मंडप रोड में रहने वाले अभिषेक कुमार का मोबाइल फोन रिम्स से चोरी चला गया। वह रिम्स के ट्रामा सेंटर में तीसरे तल पर आइसीयू में भर्ती अपनी मां के पास गए थे। इसी समय राहुल राम के एक व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। जिसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि उसके पास से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ। इस मामले में अभिषेक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को होटवार जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.