Ranchi News: रिम्स की शासी परिषद की 66वीं बैठक आज
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स की शासी परिषद की 66वीं बैठक गुरुवार को होगी। बैठक में संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था, मानव संसाधन, चिकित्सकीय सेवाओं और वित्तीय मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के एजेंडे में प्रभारी निदेशक को अवधि विस्तार देने, चिकित्सकीय एवं गैर चिकित्सकीय पदों के पुनर्गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल कर्मियों के पदों की समीक्षा, चिकित्सकों की प्रोन्नति, आयुष्मान भारत योजना के संचालन और कैंसर मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद जैसे मुद्दे शामिल हैं। बैठक में रिम्स में कार्यरत चिकित्सकीय एवं गैर चिकित्सकीय शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा नर्सिंग, तृतीय पैरामेडिक्स सहित चतुर्थवर्गीय पदों के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इन प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.