Ranchi News: रिम्स और सदर अस्पताल में बढ़े मौसमी मरीज
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची, सवांददाता । बारिश और बदलते मौसम के कारण रिम्स और सदर अस्पताल की ओपीडी में बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रिम्स मेडिसिन विभाग के डॉ. गगन गुंजन ने बताया कि इस मौसम में दूषित पानी और दूषित भोजन से पेट में संक्रमण फैल रहा है। चिकित्सकों ने सड़क किनारे खुले बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने, ताजा भोजन करने और पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। उन्होंने लक्षण दिखने पर खुद से दवा लेने से बचने और तुरंत जांच कराने का आग्रह किया है। इसके अलावा, जमा पानी में पनपने वाले मच्छरों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने तथा डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.