रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में रांची का परिणाम और बेहतर करने के लिए शुरू की गई पहल 'गिफ्ट ऑफ एजुकेशन' के तहत विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ महीनों से लगातार अभ्यास परीक्षा ली जा रही है, जिसके तहत कमजोर बच्चों का चयन किया जा रहा है। शिक्षकों को बच्चों के अंक के आधार पर वर्गीकरण कर सूची बनानी है। इसके आधार पर रेमेडियल क्लासेस शुरू की जाएंगी। प्री बोर्ड परीक्षा के बाद रेमेडियल क्लासेस शुरू होंगी। इसके लिए शिक्षकों का भी पैनल तैयार होगा। बता दें कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सुधारने के लिए रांची जिला शिक्षा विभाग ने यह पहल की है। इसके तहत जिले के सभी कोटि के उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अब हर माह नियमित रूप से मासि...