Ranchi News: राहे-सोनाहातू में जन शिकायत समाधान शिविर आज
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: राहे/सोनाहातू, प्रतिनिधि। एसएसपी रांची के निर्देश पर डीएसपी बुंडू ओम प्रकाश की निगरानी में 23 जुलाई को राहे थाना और सोनाहातू थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में थाना क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से निर्धारित तिथि पर थाना परिसर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.