रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर राहे थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द कायम रखने को लेकर सभी समुदायों के लोगों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने पूजा के दौरान शराबबंदी, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देशशांति व्यवस्था के उपाय उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में पूर्ण रूप से शराबबंदी रहेगी। सभी पूजा पंडाल समितियों से साउंड सिस्टम की आवाज निर्धारित सीमा में रखने तथा किसी भी प्रकार के असामाजिक या भड़काऊ गाने नहीं बजाने का आग्रह किया गय...