रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल और सर्वोदय स्कूल ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा स्कूल से निकलकर बैंक चौक, सुभाष चौक और भगत सिंह चौक होते हुए वापस स्कूल पहुंची। यात्रा में भाजपा के रांची जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो, मनोज महतो, गंगाधर साव सहित सर्वोदय स्कूल के निदेशक सुनील महतो, प्राचार्य ज्ञान महतो, संजय शेखर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से राहे का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली...