Ranchi News: राहे प्रखंड-आंचल में नेटवर्क की समस्या, काम प्रभावित
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। राहे प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर में 14 वर्षों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इससे कर्मचारियों को ऑनलाइन कामकाज में परेशानी हो रही है। वर्ष 2009 में प्रखंड गठन और 2012 में नए भवन में कार्यालय शुरू होने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। परिसर में बीएसएनएल का टावर लगा है, लेकिन इससे भी नेटवर्क की समस्या दूर नहीं हुई है। एयरटेल का नेटवर्क परिसर में नहीं मिलता, जबकि जियो का नेटवर्क काफी कमजोर रहता है। सीओ दीपमाला ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से कार्यालय के कामकाज में काफी परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.