Ranchi News: राहे के पाठकडीह बाजारटांड़ की गली में छह माह से बह रहा पेयजल
रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाठकडीह बाजारटांड़ स्थित तहसील कचहरी के सामने लगी पेयजल टंकी से जुड़े पाइप के फट जाने के कारण पिछले छह माह से लगातार पानी सड़क और गली में बह रहा है। इसी टंकी से करीब 25 से 30 परिवारों को पेयजल की आपूर्ति होती है, लेकिन पाइप क्षतिग्रस्त होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। एक ओर पानी की बर्बादी हो रही है, तो दूसरी ओर कई क्षेत्रों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहा हैं। लगातार पानी बहने से सड़क और आसपास की गलियों में जलजमाव व कीचड़ की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.