रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: राहे/सोनाहातू। थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित व पारदर्शी समाधान करना था। इस दौरान ग्रामीण विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने प्राप्त आवेदनों का अध्ययन कर कई मामलों का तत्काल समाधान किया। राहे थाना में जमीन संबंधी दो मामलों का निपटारा किया गया। वहीं सोनाहातू थाना में जमीन संबंधी नौ मामले आए, जिनमें चार का समाधान किया गया। शिविर में भूमि विवाद, आपसी विवाद, घरेलू विवाद और अन्य पुलिस संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने मामलों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राहे और सोनाहातू थाना में समाधान शिविर आज साथ ही लोगों से कानून का प...