रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए छात्र राहुल क्रांति को हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में शनिवार को शिफ्ट किया गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विमलेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि राहुल की स्थिति अभी स्थिर है। उनके सभी पारामीटर सामान्य हैं। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। राहुल के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद आंदोलनरत छात्रों की कोर कमेटी के सदस्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। छात्र से सदर अस्पताल में मिलने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राज सिन्हा, नवीन जयसवाल, भानूप्रताप शाही, सुबोधकांत सहाय भी पहुंचे। सुबोधकांत ने राहुल से अनशन तोड़ने की अपील की। सभी नेताओं...