Ranchi News: राहगीरों के लिए जानलेवा बना कोकर से रिम्स मार्ग
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। कोकर से रिम्स जाने वाली सड़क जानलेवा बन चुकी है। कई वाहन चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ढाई किलोमीटर की सड़क पर तीन जगहों पर बड़े और जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान पानी भर जाने की वजह से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता है, जिस कारण अक्सर वाहन चालक अनियंत्रित हो जा रहे हैं। सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे। बरियातू से कोकर और कोकर से रिम्स जाने के लिए यह मार्ग कम दूरी होने की वजह से आम लोगों के लिए सुविधाजनक है। रोजाना इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कोकर से रिम्स मार्ग राहगीरों के लिए बन जानलेवा सड़क भी अधिक चौड़ी नहीं होने की वजह से अक्सर राहगीरों को जाम की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.