रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता-2026 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की आठ सदस्यीय टीम ने सुर और ताल के उत्कृष्ट समन्वय के साथ देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी। टीम में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल थे। प्राचार्य मनीषा शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि समूह गान विद्यार्थियों में आपसी सामंजस्य, अनुशासन और साझा लक्ष्य के लिए मिलकर काम करने की सीख देता है। यह भी पढ़ें- सुरों की गूंज से जीजीपीएस चास को ईस्ट जोन में मिला द्वितीय स्थान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...