Ranchi News: राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस- अकेले घर में कटती उम्र, डिजिटल दुनिया में तलाशते सहारा
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: सभी बुजुर्गों की तस्वीर है- फोटो है- रांची,संवाददाता। सुबह की पहली किरण के साथ शहर जागता है, लेकिन कई घरों में दिन की शुरुआत किसी आवाजाही से नहीं, बल्कि खामोशी से होती है। रसोई में चाय चढ़ती है, अखबार दरवाजे तक आता है और मोबाइल फोन पर कुछ संदेश चमकते हैं। मगर इन्हें पढ़ने और समझने के लिए किसी अपने के पास होने का इंतजार करना पड़ता है। ये वे बुजुर्ग हैं, जिनके बच्चे नौकरी या परिवार के कारण दूसरे शहरों में हैं और जिनकी जिंदगी अब चार दीवारों, दवाइयों, पेंशन और मोबाइल स्क्रीन के बीच सिमटती जा रही है।
अकेलेपन की तस्वीर रांची में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की जिंदगी को करीब से देखने पर एक ऐसी तस्वीर सामने आती है, जिसमें आत्मनिर्भरता भी है और अकेलेपन का दर्द भी। सुबह की सैर से शुरू होने वाला दिन शाम होते-होते टीवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.