Ranchi News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन के संकल्प के साथ आरयू का युवा महोत्सव संपन्न
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय का दो दिवसीय पीजी स्तरीय युवा महोत्सव 'मांदर' शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। मोरहाबादी परिसर स्थित विभिन्न विभागों में आयोजित इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने कला, संगीत, नृत्य, थियेटर, वाद-विवाद, भाषण, कार्टूनिंग, पोस्टर निर्माण और अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद आर्यभट्ट सभागार में पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह आयोजित किया गया। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने अपने संदेश में सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मंच पर मेडल और प्रशस्ति पत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.