Ranchi News: राष्ट्रीय एकता की थीम पर बच्चों ने बनाया भारत का नक्शा
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुढ़ाडीह कन्या, तमाड़ में राष्ट्रीय एकता की थीम पर बच्चों ने भारत का नक्शा बनाकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। विद्यालय के शिक्षक सुदीप कुमार ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता और देश की विविधता में एकता की भावना के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भारत के मानचित्र को आकर्षक रूप से सजाया और देशभक्ति से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। शिक्षक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गोपाल पुरान सहित छात्र-छात्रा, आंगनबाड़ी के बच्चे और ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- रंगों से तैयार किया तिरंगा, अशोक चक्र व भव्य रंगोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.