रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र के सेवाडीह निवासी रामू उरांव हत्याकांड के नामजद आरोपी श्याम सिंह उर्फ कारू सिंह ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के अडरा गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, मांडर थाना कांड संख्या 113/2026 के तहत दर्ज हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रांची, खूंटी, गुमला और हजारीबाग जिले के विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की दबिश के बीच आरोपी ने 7 नवंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...