रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली में प्रदेश राजद के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर बुधवार को प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार सहित सभी जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के बाद विधायक सुरेश पासवान ने बताया कि आगामी 1 नवंबर को झारखंड से राजद के करीब 10 हजार नेता और कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। प्रदेश प्रवक्त...