Ranchi News: रामपोदो बने जेएलकेएम दक्षिणी छोटानागपुर के सचिव
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। वरिष्ठ समाजसेवी और हेसल निवासी रामपोदो महतो को शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय नेतृत्व ने दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल का सचिव नियुक्त किया। पदभार मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि रामपोदो महतो हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। पदभार संभालने के बाद रामपोदो महतो ने प्रशासन से विकास गोलचक्कर से रामपुर तक रिंग रोड के सभी फ्लाईओवरों पर जल्द लाइट लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और जान-माल का खतरा बना रहता है। वर्षा ऋतु को देखते हुए जल्द व्यवस्था नहीं होने पर जेएलकेएम के बैनर तले आंदोलन करने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.