रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम, पुंदाग के राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और मनोहारी सजावट से भव्य रूप दिया गया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के लिए वृंदावन से विशेष रूप से आभूषण जड़ित वस्त्र मंगाए गए हैं। मंदिर में प्रभु का भव्य शृंगार श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके अलावा, कोलकाता से आ रही विशेष कलाकार टीम श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण प्रेम, कंस वध और उनके दिव्य चरित्र पर आधारित जीवंत नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करेगी। साथ ही, मंद...