रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर का पांचवा वर्षगांठ समारोह धूमधाम से शनिवार को मनाया गया। मौके पर ग्रामीणो द्वारा राधाकृष्ण की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। उसके बाद विशाल भक्त भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप अन्न ग्रहण किया। समारोह के सफल आयोजन में दिनेश केशरी, हेमंत केशरी, मनीष केशरी, लक्ष्मी साहु, राजु केशरी, रिंकू केशरी, भोला केशरी सहित नगड़ी साहु समाज की विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...