रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। राधा-कृष्ण प्रणामी सेवाधाम मंदिर, पुंदाग में रविवार को एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में नंदोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। इस अवसर पर राधा-कृष्ण का विशेष शृंगार किया जाएगा। श्री राधा रानी को वृंदावन से मंगाए गए जड़ित आभूषण पहनाए जाएंगे। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, छप्पन भोग और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। सामूहिक महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच अन्नपूर्णा महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।इस दौरान मंदिर स्थित गौ सेवा धाम में विशेष गौसेवा का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्टी संजय सर्राफ, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल समेत पदाधिकारी जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Dehrad...