रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाले ध्वनि और वायु प्रदूषण के साथ आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रांची जिला प्रशासन और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत दीपावली की रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी। निर्धारित समय के बाद पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित थानों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। रांची जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से जारी एडवाइजरी में पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। पटाखों की ...