रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के शिवनगर झिरी निवासी बबीता देवी ने अपने 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार साव के लापता होने की शिकायत रातू थाना में दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, प्रिंस 13 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे घर के आसपास था। इसके बाद वह अचानक कहीं चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि प्रिंस का बरियातू स्थित न्यूरो केयर सेंटर से इलाज चल रहा है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लापता किशोर की लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच और रंग गोरा है। घटना के समय उसने छिटदार शर्ट और लाल हवाई चप्पल पहन रखी थी। परिजनों ने पुलिस से किशोर की जल्द खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...