रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड बंगाली मुहल्ला में रहने वाले अतुल कुमार के आवास से लैपटॉप व गैस सिलेंडर चोरी चला गया। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया। बताया गया है कि पिछले दिन उनके बंद पड़े आवास से चोरों ने लैपटॉप, सिलेंडर समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना के समय सूचक व साथ में रहने वाला मित्र आवास पर मौजूद नहीं थे। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी के आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...