Ranchi News: रातू रोड में चिन्हित स्थान तक बंद रहती हैं स्ट्रीट लाइटें, वसूली की आशंका
रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के व्यस्त मार्ग रातू रोड में दुर्गा मंदिर चौराहे से लेकर कब्रिस्तान के पास सुखदेवनगर थाना मोड़ तक रात में स्ट्रीट लाइट बंद रहती है। एलिवेटेड रोड के नीचे पिलरों पर लगी स्ट्रीट लाइट उक्त निर्दिष्ट स्थान तक ही बंद रहती है। इस कारण दुर्गा मंदिर के पास से लेकर कब्रिस्तान की चहारदीवारी के अंतिम छोर तक रात में घुप्प अंधेरा छाया रहता है। इससे छोटे वाहन कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। अंधेरे में कुत्तों के अचानक सामने आने के बाद सबसे अधिक हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्गा मंदिर से थाना मोड़ के आगे और पीछे पिलरों पर लगी सभी स्ट्रीट लाइट रात में जलती रहती है। यह भी पढ़ें- यूईआर-2 पर आवारा पशुओं को हटाने के लिए बढ़ाई निगरानी सिर्फ इसी स्थान की सभी स्ट्रीट लाइट बुझी रहती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.