Ranchi News: रातू रोड का नामकरण दिशुम गुरु और बाबा कार्तिक उरांव के नाम से करने की मांग
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची। केंद्रीय सरना संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को पिस्का मोड़ में हुई। अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवा कच्छप ने की। इस दौरान रातू रोड का नामाकरण दिशुम गुरु शिबू सोरेन या बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर करने की मांग की गई। कहा कि हमारे वीर शहीदों के नाम से नामाकरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। अंत में सहमति बनी कि 50 मौजा के लोगों के साथ बड़ी बैठक होगी और रातू रोड का नामाकरण किया जाएगा। मौके पर मंगल उरांव, दिनेश उरांव, जतरू उरांव, सती उरांव, अनिता उरांव, सुनिता उरांव, पार्वती टोप्पो, भानू उरांव सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.