Ranchi News: रातू मे संगम होटल के पास सड़क जानलेवा, दो महीने से निर्माण बंद
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू ब्लॉक रोड से संगम होटल के पास एनएच-75 को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल है। जगह-जगह जलजमाव और गहरे गड्ढों के कारण इस सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। पानी जमा रहने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। खासकर रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति मिली थी। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क निर्माण का शिलान्यास किया था। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। इसके बाद सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रानी बगीचा पहुंचकर जल्द निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया था। अप्रैल में संवेदक ने काम शुरू कर कुछ हिस्से की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.