Ranchi News: रातू में 26 को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के अवसर पर 26 अगस्त को रातू प्रखंड के विभिन्न गांवों और मुहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इस संबंध में अलकमर एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, जामिया नगर फुटकल टोली के अध्यक्ष कमरुल हक रिजवी ने रातू सीओ और थाना प्रभारी को आवेदन देकर जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार जामा मस्जिद फुटकल टोली, मस्जिद-ए-अलकमर, अलकमर कॉलोनी, मस्जिद जमाल-ए-तैबा जामिया नगर, मस्जिद-ए-अशरफी पिर्रा और मस्जिद-ए-औलिया काठीटांड की अंजुमन कमेटियों की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे हाजी चौक से काठीटांड चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस दोपहर दो बजे वापस लौटेगा। इसमें करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर जयनगर थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.