Ranchi News: रातू में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से युवक की मौत
रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटकपुर एजेंडा चौक में रविवार रात 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक अंकित महतो की मौत हो गई। मृतक पंडरा लोहरा कोचा निवासी था और उसके पिता स्व. अनिल महतो थे। घटना की जानकारी सोमवार सुबह स्थानीय लोगों को हुई। इसके बाद मुखिया विक्की लोहरा ने रातू पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, अनिरुद्ध कुमार विश्वकर्मा के नवनिर्मित मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। अंकित किसी काम से वहां गया था। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया。
दो माह पहले भी हो चुकी है मौत: स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो माह पहले भी इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.