Ranchi News: रातू में स्कूल जा रहे छात्र को बालू लदे हाइवा ने कुचला, मौत
रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। एनएच-39 स्थित रातू राज मध्य विद्यालय के पास शनिवार सुबह करीब नौ बजे सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान टोंगरीटोला निवासी रंजीत कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह सीएन राज हाई स्कूल में 11वीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार, रंजीत अपने दोस्त रामकृष्ण कुमार के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बालू लदे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में रामकृष्ण कुमार भी घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद घायल रंजीत को हर्षित हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों और नर्सों ने उसका इलाज नहीं किया। करीब आधे घंटे तक गंभीर रूप से घायल छात्र दर्द से तड़पता रहा। अस्पताल में न डॉक्टर मौजूद थे और न नर्स।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.