Ranchi News: रातू में स्कूटी की टक्कर से युवती घायल
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। काठीटांड़ में राजू मेडिकल के पास नौ अक्टूबर की शाम स्कूटी की टक्कर से आनंदमयी नगर निवासी 20 वर्षीय रागिनी कुमारी घायल हो गईं। रागिनी के अनुसार, वह सड़क पार कर घर जा रही थीं। इसी दौरान गलत दिशा से तेज गति में आ रही सुजुकी एवेनिस स्कूटी (जेएच-01एफआर-4324) ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और तीन टांके लगे। हाथ में भी चोट आई है। रागिनी ने हर्षित हॉस्पिटल में इलाज कराया। इसके बाद उन्होंने रातू थाना में आवेदन देकर स्कूटी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाइक की टक्कर से महिला जख्मी, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.