Ranchi News: रातू में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। काठीटांड़ रानीबगीचा स्थित देवीमंडप दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार को दुर्गा पूजा महोत्सव का भूमि पूजन विधि-विधान से किया गया। समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। पंडित मुकेश पाठक ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना कराई और पूजा के सफल आयोजन की कामना की। मौके पर समिति के संरक्षक अमित तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल दयाल, कोषाध्यक्ष वैभव सिंह (हनी), उपाध्यक्ष चेतन गोप सहित समिति के कई सदस्य मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य पंडाल, आकर्षक लाइटिंग और माता की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कल्पना लोक दुर्गा पूजा के लिए भूमि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.