Ranchi News: रातू में बंद घर से दस लाख की संपत्ति चोरी, केस
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हाजी चौक स्थित हेरा नगर में रविवार रात करीब 10 से 12 बजे के बीच चोरों ने मो. खालिक आलम के बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की। घटना के समय खालिक आलम अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर इलाज के लिए चिकित्सक के पास गए थे। पीड़ित ने बताया कि करीब दो घंटे बाद रात 12 बजे परिवार सहित घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई थी। जांच करने पर नकद और जेवरात गायब मिले। मो. खालिक आलम के अनुसार चोर घर से चार लाख रुपये से अधिक नकद और करीब पांच-छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरों के हाथ करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति लगी है。
चोरी की सूचना पीड़ित ने तुरंत चोरी की सूचना रातू थाने को दी। सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.