Ranchi News: रातू में बंद घर से जेवर और नकद चोरी
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र में रवि स्टील के समीप चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान की चोरी कर ली। मामले में शंकर प्रसाद ने रातू थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि शंकर प्रसाद का परिवार एक रिश्तेदार के निधन के बाद चतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर 35 हजार रुपये नकद, सोने की दो चेन, एक लॉकेट, चांदी के पायल और इंडक्शन चूल्हा गायब मिले। घर में रखी कुछ अन्य नकदी भी चोरी होने की बात कही गई है। घटना की जानकारी मिलने पर रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.