रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर बुधवार को रातू में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह 10 बजे सिमलिया से शुरू हुआ जुलूस फुटकलटोली और पिर्रा होते हुए काठीटांड़ चौक पहुंचा। इस्लामी झंडों के साथ नात-ए-पाक पढ़ते हुए सैकड़ों अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। काठीटांड़ चौक पर जुलूस के समापन के बाद सामूहिक फातिहा ख्वानी हुई। देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद मिठाइयां बांटी गईं। रातू चट्टी में स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत कर शरबत पिलाया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी जुलूस में कमरुल हक, डॉ. राजू, मोबिन अंसारी, महमूद अंसारी, ...