Ranchi News: रातू में दो नए ट्रांसफार्मर का उदघाटन
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के संजय नगर कॉलोनी में 25 केवीए और 95 केवीए के दो नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन रविवार को किया गया। ये ट्रांसफॉर्मर हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव के सौजन्य से लगाए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता अतुल राज और मुहल्लेवासियों ने संयुक्त रूप से ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि नए ट्रांसफॉर्मर लगने से मुहल्लेवासियों को लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। इससे लोगों में खुशी है। मुहल्लेवासियों ने अजय नाथ शाहदेव के प्रति आभार जताते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। मुहल्लेवासियों ने सड़क की समस्या भी रखी। इस पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। मौके पर अतुल राज, रंजय कुमार, राजेश राम, अजय र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.