रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक कारोबारी युवक से लूटपाट की घटना सामने आई है। चार से पांच अपराधियों ने कारोबारी पर हमला कर 78 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल की बट और लोहे की रॉड से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पीड़ित गुंजन साहू ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीछा कर चाय दुकान के पास किया हमला:

चाय दुकान के पास हमला जानकारी के अनुसार गोविंदनगर निवासी गुंजन साहू सोमवार शाम करीब 4:30 बजे टेंडर बगीचा स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे। आरोप है कि आनंदमयीनगर निवासी नैतिक कुमार सिंह अपने तीन-चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो से उनका पीछा करते हुए काटीटांड़ शिव मंदिर के पास स्थि...