Ranchi News: रातू में जीपीडीपी प्रशिक्षण संपन्न
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रातू में आयोजित दो दिवसीय पंचायत वीएलइ प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। 17 और 18 जुलाई तक चले इस प्रशिक्षण में रातू, नामकुम और मांडर प्रखंड के सभी पंचायतों के वीएलइ शामिल हुए। प्रशिक्षण में थीम आधारित ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने, विशेष ग्राम सभा के आयोजन, 16वें वित्त आयोग की अनुदान योजना, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स, डिजिटल पोर्टल पर कार्य, डेटा एंट्री और पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना को सहभागी और प्रभावी बनाने में पंचायत वीएलइ की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- Pakur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.