रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। आस्था और उल्लास के बीच शनिवार को छोटानागपुर की ऐतिहासिक घुरती रथयात्रा रातू किला परिसर में धूमधाम से संपन्न हुई। सुबह छह बजे पुजारी करुणा मिश्रा ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया, जिसके बाद दिनभर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। यह भी पढ़ें- Ranchi News: घुरती रथयात्रा में उमड़ा आस्था सैलाब, मुख्य मंदिर पहुंचेभगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शाम पांच बजे भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के विग्रहों को रथ की परिक्रमा कराकर 30 फीट ऊंचे नौ पहिया विशाल रथ पर आरती के साथ विराजमान किया गया। रथ पर पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव, कुमार आदित्येंद्र नाथ शाहदेव, कुमार भास्कर नाथ शाहदेव, पुरोहित भोला शंकर मिश्रा और पुजारी करुणा मिश्रा सवार थे। श्रद्धालुओं ने जयघोष क...