रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नया टोली, सिमलिया में चोरों ने एक घर में चोरी कर नकदी और दो मोबाइल सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़ित मुकेश कुमार साह ने सोमवार को रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में मुकेश कुमार साह ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। सोमवार सुबह उठने पर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही लोगों से रात के समय घर की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दु...