Ranchi News: रातू में करम पूर्व संध्या को लेकर बैठक
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रविवार को सरना टोंगरी पड़हा भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार तिर्की ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन में खोड़हा टीमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में सभी समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित करने पर सहमति बनी। अगली बैठक 23 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी। इसमें नए-पुराने पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक का संचालन शंकर उरांव ने किया। बैठक में जयगोविंद सिंह मुंडा, गोयदा उरांव, ऊषा तिर्की, चंद्रप्रभा तिर्की, अमित उरांव, अतुल तिर्की सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू में करमा पूर्व संध्या को लेकर बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.