Ranchi News: रातू में एसयूवी ने डेढ़ वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आमटांड़ में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही बच्ची को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियांशी कुमारी उर्फ पिहू (उम्र डेढ़ वर्ष), पिता राजू नायक के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे प्रियांशी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक एसयूवी तेज गति और लापरवाही से वहां पहुंची और बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों का कहना है कि कार के आगे और पीछे दोनों पहिए बच्ची के ऊपर से गुजर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
नशे में था एसयूवी चालक परिजनों ने आरोप लगाया है कि एसयूवी चालक नशे में धुत्त था, हालांकि पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.