रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। महाराजा तालाब में फैली जलकुंभी को देखते हुए आमटांड़ निवासी रोहित कुमार ने तालाब को जलकुंभी मुक्त करने का संकल्प लिया है। रोहित अपने छोटे साथियों के साथ तालाब की सफाई में जुटे हैं। अभियान के तहत तालाब में फैली जलकुंभी को हटाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। सफाई अभियान में कम उम्र के बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। बच्चों के उत्साह को देखकर स्थानीय लोग भी पहल की सराहना कर रहे हैं। अभियान में भोलू मिर्धा, वीर मिर्धा, अर्जुन सिंह, राज साहू, गोलू साहू और रणवीर मिर्धा समेत कई लोग सक्रिय रूप से शामिल हैं। रोहित कुमार ने बताया कि तालाब को स्वच्छ और जलकुंभी मुक्त बनाने के लिए सफाई अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...