रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: रातू। थाना क्षेत्र के संडे मार्केट से रविवार को बाइक चोरी हो गई। टेंडर निवासी भुनेश्वर गोप हीरो पैशन प्रो बाइक से सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान चोर बाइक लेकर फरार हो गए। उन्होंने रातू थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...