Ranchi News: रातू किला की दुर्गापूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। ऐतिहासिक रातू किला की दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर शनिवार को रातू पैलेस में प्रमुख संगीता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पूजा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और परंपरागत आयोजनों पर चर्चा की गई। बेलवरन से लेकर मूर्ति विसर्जन तक स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सुरक्षा के लिए प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई। बैठक में डीएसपी अजय आर्यन ने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने और गड़बड़ी होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। राजपुत्री माधुरी मंजरी ने कहा कि रातू किला की दुर्गापूजा ऐतिहासिक विरासत है और इसकी परंपरा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। रातू पैलेस के प्रबंधक दामोदर मिश्र ने पूजा के अनुष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.