Ranchi News: राढ़ू नदी पुल पर दीवार खड़ी कर आवागमन किया गया बंद
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-सोनाहातू को जोड़ने वाले तेतला बढ़ाईटांड़ स्थित राढ़ू नदी पर बने उच्चस्तरीय पुल का पिलर मंगलवार शाम दब गया था। इसके बाद शुक्रवार को विशेष प्रमंडल की ओर से बढ़ाईटांड़ की तरफ पत्थर की दीवार खड़ी कर पुल से आवागमन बंद कर दिया गया। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। पुल बंद होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्राओं को हुई। बढ़ाईटांड़ की छात्राएं शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त पुल से होकर पतराहातू बालिका हाई स्कूल गई थीं। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वे घर लौटने लगीं तो पुल के सामने पत्थर की दीवार खड़ी मिली। साइकिल लेकर पैदल पार करना पड़ा:स्थानीय लोगों की मदद से छात्राओं की साइकिल को किसी तरह पुल के दूसरी ओर पहुंचाया गया। ग्रामीणों के अनुसार अब छात्राओं और अन्य लोगों को आने-जाने के लिए करीब 10 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.