Ranchi News: राज्य के 986 केंद्रों में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
रांची, अक्टूबर 17 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में एक नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। राज्य के 986 केंद्रों पर टीईटी का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर 31 अक्तूबर और एक नवंबर को शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश व लंबे अवकाश की अवधि स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दे दिया है। जैक सचिव ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के सुचारु और सफल संचालन के लिए जिलों में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सभी संबंधित पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक कर ली जाए। परीक्षा के लिए पेट्रोलिंग, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति कर ली जाए। परीक्षा केंद्र के सुचारु संचालन के लिए केंद्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति, निजी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.