Ranchi News: राज्य के 66.92 लाख परिवारों के लिए चना दाल की निविदा जारी
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशालय ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लिए चना दाल की आपूर्ति के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 (अप्रैल 2026 से मार्च 2027) के लिए दर अनुबंध (रेट कॉन्ट्रैक्ट) पर आपूर्तिकर्ताओं का चयन किया जाएगा। निविदा के अनुसार यह दाल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (जेएसएफएसएस) के अंतर्गत वितरित की जाएगी। बोलीदाताओं का चयन ई-टेंडर और उसके बाद ई-रिवर्स ऑक्शन से होगा। इसमें भाग लेने वालों को 12.82 करोड़ रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) जमा करनी होगी, जो झारखंड ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी।
पीडीएस के लिए चना दाल की ऑनलाइन निविदा ..........................
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.